USCF की शुरुआत
USCF की शुरुआत 7 जुलाई 2026 को हुई। यह फोरम मदरसों, मस्जिदों में सेवा करने वाले उस्तादों, इमामों, मोअज्जिनों और हलाल व्यापार करने वाले उलमा के लिए है।
मदरसों विशेषकर प्राइवेट इदारों के उस्ताद और मस्जिदों के इमामों की कम तनख्वाह की समस्या किसी से छुपी नहीं है। अक्सर उलमा अपनी तनख्वाह से घर की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते। अगर बेटी की शादी का समय आ जाए, या खुदा न ख्वास्ता कोई बड़ी जानलेवा बीमारी लग जाए, या किसी झूठे केस में गिरफ्तारी हो जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। और अगर उनका इंतकाल हो जाए तो बूढ़े माँ-बाप, यतीम बच्चे, बेवा बीवी, भाई-बहन बिल्कुल बेसहारा हो जाते हैं।
इसी परेशानी को कम करने के लिए USCF बनाया गया है। आइए हदीस-ए-मुस्तफा ﷺ “अल-मोमिनु लिल-मोमिनि कल-बुन्यानि, यशुद्दु बा’दुहु बा’दन” (मोमिन मोमिन के लिए इमारत की तरह है, एक हिस्सा दूसरे को मजबूती देता है) की अमली तस्वीर बनें!